फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार वांछित भेजा जेल

Wed, 29 Nov 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस मुठभेड में मंगलवार को देर रात एससी एसटी एक्ट में वांछित चल रहा आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया। बदमाश पर हत्या, लूट, अपहरण, गुंडा एक्ट सहित 12 मामले सहावर, सुन्नगढ़ी थाने में दर्ज है। ग्राम रारा सुन्नगढी निवासी पप्पू के खिलाफ मारपीट, गाली गलोज, एससी एसटी एक्ट में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसमें वह वांछित चल रहा था।क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान ने बताया कि चांडी चौकी क्षेत्र में बदमाशों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। उसी के आधार पर सहावर पुलिस व एसओजी टीम ने नगला ननू मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी समय एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल होकर गिर गया। पुलिस जब उसके पास पहुंच तो वह वांछित अपराधी पप्पू निकला। उसे गिरफ्त में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो कारतूस, 450 रुपये व 01 मोटर साइकिल बिना नंबर बरामद हुई। उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें