फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद

Sun, 18 Jun 2023 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करने के शक में साढू को चार दिन पूर्व हत्या की नियत से गोली मार दी। जिससे साढू गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में आरोपी साढू वांछित चल रहा था। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। 13 जून की रात्रि को नगला भटीकरा में आरोपी राजकुमार ने अपने साढू भटीकरा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह को गोली मार दी। राजकुमार को शक था कि उसका साढू उसकी पत्नी से मोबाइल पर बात करता है। वह इस बात का बुरा मानता था। जिसके चलते उसने साढू को गोली मार दी। गोली लक्ष्मण सिंह के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमांपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी को सिढ़पुरा रोड से नगर पंचायत गेट के पास से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया गया है उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें