फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस के लिए इंतजार, सीट के लिए मारामारी

Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। देवोत्थान के बाद से लगातार जारी सहालग के चलते लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आना-जाना पड़ रहा है। इस दौरान उन्हें यातायात संबंधी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पहले बस और उसमें सीट के लिए खासी जद्दोजहद करनी पड़ती है। बसों में भीड़ के चलते बहुत से यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। वहीं, बस के लिए उन्हें खासा इंतजार करना पड़ रहा है। वैवाहिक और मांगलिक कार्यक्रमों की इन दिनों धूम हैं। इनमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन हो रहा हे। लोग एक शहर से दूसरे शहर वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ गई हैं। बस स्टैंड पर सुबह से यात्री पहुंचने लगते हैं। वहां उन्हें बसों का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। दूसरे स्थानों से आ रहीं बसों में भीड़ रहती है ऐसे में उन्हें यात्रियों को खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ रही है। बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि बसों के फेरों को बढ़ाया जा गया है। जरूरत के अनुसार अन्य मार्गों की बसों के रूट भी बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें