वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के पट बंद हैं। मंदिर के बाहर से भक्त दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालु न होने से बाजार में फिर से सन्नाटा पसर गया है। वहीं सोमवार को मंदिर खोलने के लिए कोर्ट में दो याचिकाएं डाली गईं थीं। मंगलवार को इन याचिकाओं पर फैसला आएगा। भक्त इसका इंतजार कर रहे हैं।