किशनी। विकास खंड क्षेत्र की की ग्राम पंचायत अरसारा में चार अगस्त को प्रधान पद के लिए मतदान होना है। सोमवार को एसडीएम और सीओ ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने के लिए कहा।
अरसारा में ग्राम प्रधान का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र फर्जी घोषित होने के कारण दोबारा चुनाव कराया जा रहा है। चार अगस्त को उप चुनाव के तहत मतदान होना है। सोमवार को एसडीएम रामनरायण और सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह अरसारा में मतदान केंद्र और मतदेय स्थल देखे। उन्होंने शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि देखी। लोगों से कहा कि वे चार अगस्त को सुबह सात बजे से निर्भीक होकर मतदान करेंगे। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इस मौके पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अपराध गीतम सिंह, भाजपा नेता रमाशंकर तिवारी मौजूद रहे।