मैनपुरी में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए ग्राम प्रधान के पांच पदों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। विकासखंड बेवर की ग्राम पंचायत बझेरा, विकासखंड किशनी की ग्राम पंचायत सोनासी, विकासखंड जागीर की ग्राम पंचायत गोसलपुर गहियर, विकासखंड कुरावली की ग्राम पंचायत बेलाहार और विकासखंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत बड़ा गांव में प्रधान पद के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही अधिकारी और पुलिसकर्मी मतदान केंद्रोंपर निरीक्षण करते नजर आए। मतदान करने के लिए मतदाताओं में भी उत्साह देखा गया।