फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईवीएम की खराबी के कारण कई बूथों पर मतदान हुआ प्रभावित

Wed, 08 May 2024 04:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मतदान के दौरान ईवीएम की खराबी की वजह कई स्थानों पर मतदान प्रभावित हुआ। सबसे पहले शहर के नगरपालिका के बूथ संख्या 310 पर ईवीएम मशीन की खराबी से मतदान शुरू नहीं हो पाया। ईवीएम मशीन की खराबी की जानकारी पीठासीन अधिकारी ने कंट्रोल रूम को दी। ईवीएम मशीन को सही किया गया। इसके बाद करीब आधा घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। इसी तरह से भगवंतपुर के पोलिंग बूथ पर भी ईवीएम मशीन दो बार खराब हुई। यहां करीब डेढ़ घंटे मतदान प्रभावित रहा। बाद में रिजर्व ईवीएम बदली गई। इसके अलावा अन्य बूथों से भी इसी तरह की शिकायतें मिलीं। लेकिन टीम ने समस्या का समाधान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें