फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर पर वोट डाल सकेंगे 85 साल से अधिक आयु के मतदाता

Tue, 12 Mar 2024 10:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश के 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम सुधा वर्मा ने जिले के 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं से आह्वान किया है कि अपनी स्वेच्छा से पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने ही निवास स्थान पर मतदान करने के लिए निर्धारित फार्म-12डी में आवेदन कर अपने निवास स्थान पर ही मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं।निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के 5 दिवसों के अंदर उपरोक्त फार्म-12डी संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। भरा हुआ फार्म-12डी प्राप्त किया जाएगा। उक्त फार्म-12डी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जिसे भरकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें