फतेहाबाद फोटो।एसडीएम स्वाति शर्मा को मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित फार्मों की सूची सौंपते भाजपा प
फतेहाबाद। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उप जिलाधिकारी स्वाति शर्मा को मतदाता सूची के नवीनीकरण से संबंधित फार्मों की सूची सौंपी। निर्वाचन आयोग की ओर से 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राजनीतिक दलों ने अपने प्रतिनिधि मतदान केंद्रों पर तैनात किए हैं। सोमवार को भाजपा के महेंद्र वर्मा, सपा के सौरव और बसपा के प्रभु दयाल ने एसडीएम को सूची सौंपी। इन फार्मों के जरिये मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, विवरण सुधारने और स्थान परिवर्तन की जानकारी दी गई है।