फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शौरीपुर, बटेश्वर की विरासत देख मुस्कराए स्वयं सेवक

Sun, 15 Feb 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एनएसएस ​के शिविर का समापन कार्यक्रम
विज्ञापन
बाह। भदावर पीजी कॉलेज बाह के 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर शनिवार को शौरीपुर, बटेश्वर की विरासत देख स्वयं सेवक मुस्करा उठे। शौरीपुर, बटेश्वर के मंदिर देखने के बाद अटल संकुल केंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जाना। इसके बाद रपड़ी ईको टूरिज्म सेंटर को देखा। प्रकृति की खूबसूरत धरोहर देख कर छात्र-छात्राएं चहक उठे। समापन समारोह में पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. महेन्द्र कुमार ने यूथ फॉर माय भारत, यूथ फॉर डिजिटल लिट्रेसी एवं युवा शक्ति के संदेश को लेकर स्वयं सेवकों को जागरुक एवं प्रेरित किया। शिविर के समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक खुशी, निशू, विशाखा, आरती, वंशिका, नंदनी, अभिषेक, सुरेन्द्र, सूरज, मोनू को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. दिग्विजय नाथ यादव, डॉ. राहुल पचौरी, डॉ. इंद्रपाल सिंह, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. ओमकार यादव, डॉ. पंकज, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. कोमल, डॉ. निखिल, विक्रांत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें