फतेहाबाद। राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना का द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान चलाकर विज्ञान संकाय के द्वारा फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। झाड़ियों और वृक्षों की कटाई की। स्मार्ट क्लास रूम में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मां सरस्वती की पूजा की गई। नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद करते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने की बात की गई। सभा की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने और संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजधारी यादव ने किया। इस अवसर पर तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. आलोक कटारा, डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. वेदप्रकाश सिंह, डॉ. प्रियंका आदि उपस्थिति रहे। संवाद