मैनपुरी।जनपद के तीन होनहार वालीबॉल खिलाड़ी आर्यन गंगवार और सत्यम सिंह का चयन अंडर-17 और रिया का अंडर-19 स्कूल नेशनल वालीबॉल टीम के लिए चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी पं. जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि स्टेडियम छात्रावास के आर्यन गंगवार और सत्यम सिंह का चयन अंडर-17 स्कूल नेशनल टीम के लिए हुआ है। स्टेडियम की खिलाड़ी रिया ने अंडर-19 स्कूल नेशनल टीम में चयनित होकर गौरवान्वित किया है। हॉकी प्रशिक्षण संजीव कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव और क्रिकेट प्रशिक्षक अमित यादव ने हर्ष व्यक्त किया है।