बाह। न्यू स्पोर्ट्स क्लब बाघराजपुरा के अध्यक्ष अल्केंद्र सिंह जादौन ने बताया कि सूबेदार डाल सिंह पूरे गांव को अपना परिवार मानते थे। उनकी स्मृति को यादगार बनाने के लिए सामूहिक रूप से पूरा गांव 17-18 जनवरी को ओपन वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन कराएगा। प्रतियोगिता में लखनऊ, ग्वालियर, चंड़ीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, गुजरात की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया 17 जनवरी, शनिवार को वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी, जबकि 18 जनवरी को समापन समारोह में बाह की विधायक पक्षालिका सिंह विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी।