फतेहाबाद फोटो।राजकीय महाविद्यालय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
फतेहाबाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक प्राचार्य प्रो. चंद्रपाल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रो. चंद्रपाल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र समर्पण की सीख देता है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी आलोक कटारा, तेजेंद्र सिंह यादव, सुरभि यादव, भारत सिंह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।