आगरा। रक्षाबंधन के अवसर पर कालिंदी विहार स्थित राधास्वामी दृष्टिबाधित संस्थान की छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मनीष बंसल को रक्षासूत्र बांधा। छात्राएं सानिया, सोनी, मानवी, ईशिता, दिव्या और गरिमा ने राखी बांधी। जिलाधिकारी ने छात्राओं को आशीर्वाद देकर उपहार भेंट किए और उनकी पढ़ाई, खान-पान व विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र कुमार को भी राखी बांधी। धानाचार्य ज़किया बानो, कॉर्डिनेटर योगेश कुमार और राखी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।