फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शनिवार देर शाम ढोलना क्षेत्र के ग्राम घिनौना में दंपती के विवाद में मासूम की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता न चलने पर पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा जांच के लिए भेजा है। वहीं हिरासत में लिए मासूम के पिता को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

ढोलना के ग्राम घिनौना निवासी अर्जुन एवं उसकी पत्नी फूलवती के बीच कहासुनी हो गई थी। जिससे पत्नी मायके चली गई थी। अर्जुन ससुराल से मासूम को अपने साथ गांव ले आया। शनिवार सुबह दूध पिलाकर बेड पर सुला दिया और गांव में ही मजदूरी करने चला गया। शाम को वापस घर आया तो उसने देखा की बच्ची हरकत नहीं कर रही है। उसने निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मामले में पत्नी ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने मासूम बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि मासूम की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा है। रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट होगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए मासूम के पिता को पूछताछ के बाद गांव के आए ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें