शिक्षिका भगवान कुमारी व निशा सक्सेना को सम्मानित करतीं विहिप व दुर्गा वाहिनी की सदस्य ।
- फोटो : शिक्षिका भगवान कुमारी व निशा सक्सेना को सम्मानित करतीं विहिप व दुर्गा वाहिनी की सदस्य ।
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी ने प्रभुपार्क के प्राचीन बालाजी मंदिर में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिलाध्यक्ष आशा सिसोदिया ने शिक्षिका भगवान कुमारी एवं निशा सक्सेना को पटका पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। शिक्षिका भगवान कुमारी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी ने राधा अष्टमी कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भजन कीर्तन में महिलाएं झूमती नजर आईं। इस दौरान आशा सक्सेना, संगम माहेश्वरी, उर्वशी, नीतू शर्मा, संगीता सिंह, सुमन सिसोदिया , संगीता पाटकर , पिंकी चौहान आदि मौजूद रहीं।