फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशु ने मारी बाजी, यूपीपीसीएस में 12वां स्थान

Tue, 01 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालूगंज निवासी विशु राजा ने यूपीपीसीएस में बाजी मार ली। प्रदेश में उन्हें 12वीं रैंक मिली है। जल्द ही वो एसडीएम के पद पर सेवाएं देंगे। सोमवार रात को करीब नौ बजे यूपीपीसीएस का परिणाम जारी हुआ। जैसे ही विशु ने 12वें स्थान पर अपना नाम देखा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विशु के पिता डा. सुरेश सिंह पशु चिकित्साधिकारी हैं। मां डा. सुनीता चौहान बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। विशु प्रशासनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बड़ी चुनौती मानते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए वे लगन और अनुशासन को जरूरी मानते हैं। खुद की सफलता के लिए विशु ने सेंटर फॉर एंबिशन के निदेशक अमित सिंह को श्रेय दिया। सेंट जार्जेस इंटर कालेज से इंटरमीडिएट करने वाले विशु बीटेक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें