फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: गाली गलौज के विरोध पर जम कर हुई हाथापाई एवं मारपीट, 3 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
जैतपुर के गढ़ी बरौली में वायरल वीडियो का ग्रैब
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के गढ़ी बरौली गांव में गाली गलौज के विरोध पर हाथापाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें गांव में ट्रॉली के पास झुंड में लोग खड़े दिख रहे हैं, वीडियो में विवाद के बाद हाथापाई होती हुई दिख रही है। इस दौरान जम कर खींचतान और धक्का मुक्की भी वायरल वीडियो में कैद हो गई। वायरल वीडियो 1 जनवरी का बताया जा रहा है। जैतपुर के गढ़ी बरौली गांव के अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि एक जनवरी को पिता लक्ष्मण सिंह रास्ते में आने जाने वाले लोगों से बात कर रहे थे। अचानक गांव के लाल सिंह और उनके बेटे प्रवेश सिंह, नरायन सिंह उनके पास आए और गाली गलौज करने लगे। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो भी गाली गलौज बंद नहीं की, गाली गलौज का विरोध करने पर पिता पुत्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। एसओ जैतपुर दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जैतपुर के गढ़ी बरौली में वायरल वीडियो का ग्रैब

जैतपुर के गढ़ी बरौली में वायरल वीडियो का ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें