फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अश्लील गीत के साथ फोटो एडिटिंग कर किया वायरल

Sun, 05 Mar 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में एक महिला ने अश्लील गीत के साथ फोटो एडिटिंग करके वायरल करने का आरोप अपनी देवरानी पर लगाया है। वहीं पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की। दर्ज मामले में जेठानी ने देवरानी को नामजद किया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके व्हाट्सएप व फेसबुक एकाउंट से उसकी फोटो को उसकी देवरानी ने डाउनलोड कर लिया। इसके बाद एडिटिंग कर उसे अश्लील गीतों के साथ अपलोड कर दिया। इसमें देवरानी ने अपने पति का भी फोटो एडिट किया है। इस एडिट स्टोरी को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी उसे हुई तब से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। उसका कहना है कि एडिट किए किए वायरल वीडियो से उसके चरित्र पर उंगलियां उठने लगी हैं। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज मामले में जेठानी ने देवरानी को नामजद किया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब जांच पड़ताल करने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें