फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहर के कूड़े से गंदे किए जा रहे गांव, ऐसे हो रहा कूड़ा निस्तारण

Tue, 24 Oct 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका के द्वारा शहर को स्वच्छ रखने के लिए आसपास के ग्राम पंचायतों की सीमा में शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों को मार्ग के किनारे कूड़ा पड़ने से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। संक्रामकों का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में सफाई करने के बाद कूड़ा सड़क पर निकाल दिया जाता है। पालिका के कूड़ा को निस्तारण करने के जो इंतजाम हैं वह नाकाफी हैं। शहर के निकले हुए कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर अहरौली ग्राम पंचायत, बांकनेर, बिलराम रोड नहर के समीप सड़क किनारे डाल दिया जाता है। वहां से निकलने वाले ग्रामीणों को खासी दिक्कते होती हैं। कूड़ा के पड़े रहने से दुर्गंध से लोग परेशान होते हैं। सुबह के समय टहलने वाले लोगों को भी कूड़ा के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों के किनारे पड़े कूड़ा से वायु और मृदा दोनों तरह के प्रदूषण होते हैं, लेकिन इस ओर पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें