कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव हविलिया में रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए थे। तभी उन्होंने एक अजगह को देखा, अजगर एक मोर को खा रहा था। पहले तो ग्रामीण अजगर को देख कर भयभीत हो गए। मगर बाद में हिम्मत कर मोर को अजगर के मुंह से निकाल लिया, मगर तब तक मोर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर आ गई। ग्रामीणों की मदद से टीम अजगर को पकड़ गई ले गई, मोर के शव गड़्ढा खोद कर दबा दिया गया।