फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामीणों ने हाइवे के नाले का निर्माण रुकवाया

Mon, 07 Aug 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। कस्बे से गुजर रहे ग्वालियर बरेली हाईवे के चौड़ीकरण के काम में रविवार को बेवर क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड स्थित नगला बदन के ग्रामीणों ने हाईवे के नाले के निर्माण को रुकवा दिया। प्रदर्शन करके समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण से मकानों के हद में आने से उनके टूटने की आशंका है। कंपनी द्वारा सर्वे के दौरान दोनों तरफ चौड़ीकरण के लिए जगह चिह्नित नहीं की गई है। रोड की पश्चिम दिशा की पट्टी की तरफ ज्यादा जगह इस्तेमाल की जा रही है। इससे पश्चिम दिशा की पट्टी की तरफ रहने वाले मकान टूटने की हद में आ गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा सड़क के दोनों तरफ बराबर सड़क डाली जाए, जिससे मकान टूटने से बच जाएं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके समस्या का समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ शुक्ला, आदित्य शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, अनिल चौहान, महेश यादव, सर्वेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, ओमकार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें