फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जलभराव के विरोध में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। कस्बा मिढ़ाकुर में जलभराव और सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार से भाजपा नेता रवि चौधरी भालरा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगला भालरा मार्ग से अतिक्रमण हटाने और अधूरे सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग उठाई गई। रवि चौधरी ने बताया कि नगला भालरा से नगला गूजरा, गढ़ी गुलजारी, गढ़सानी, सुतैडी, खलौआ और नौमील मार्ग को जोड़ने वाली करीब 400 मीटर सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी है। पिछले करीब पांच वर्षों से मार्ग पर जलभराव होने से राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर तेज सिंह सोलंकी, जोगेंद्र सिंह सोलंकी, रवि फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें