कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव सोनिगा में सोमवार को एक बंदर के मरने पर ग्रामीणों ने उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। ढोल-नगाड़ों के साथ शवयात्रा में निकाली गई। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर हनुमान का स्वरूप होते हैं इसलिए सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया।