गढ़ी जहान में प्रधानमंत्री के मन की बात’’’’ का लाइव प्रसारण सुनते विधायक व कार्यकर्ता
फतेहाबाद। विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ी जहान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का लाइव प्रसारण सुना गया। इस अवसर पर विधायक छोटेलाल वर्मा, योगेश चौहान, खेतपाल वर्मा, रामसनेही वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। बूथ संख्या 336 कछपुरा में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा व अन्य ग्रामीणों ने कार्यक्रम सुना।