फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिर परिसर की बाउंड्री तोड़ने पर भड़के ग्रामीण, जाम-हंगामा

Sun, 07 Sep 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव परौंख में रविवार को बलही बाबा मंदिर परिसर की बाउंड्रीवाॅल तोड़कर रास्ता निकालने की जानकारी पर ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने औंछा जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम-हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंच गए। सीओ ने दोनों पक्षाें के लोगों से वार्ता कर रास्ता न निकलने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खाेला और आवागमन सुचारु हो सका। कोतवाली क्षेत्र के गांव परौंख में बलही बाबा मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पास-पास हैं। रविवार को एक पक्ष ने मंंदिर की बाउंड्री का कुछ हिस्सा तोड़ दिया। ग्रामीणों को जानकारी हुई कि मंदिर परिसर के अंदर से आने-जाने का रास्ता निकाला जा रहा है। बाउंड्री तोड़े जाने की जानकारी पर कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने औंछा रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग के दोनों ओर वाहनों का आवागमन रुक गया। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जाम खोलने के लिए ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि रास्ते के लिए दीवार तोड़ी गई है। वह लोग किसी भी कीमत पर मंदिर के अंदर से रास्ता नहीं निकालने देंगे। ग्रामीणों का आक्रोश देख अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर निस्तारण के प्रयास शुरू किए। काफी देर समझाने बुझाने के बाद तय हुआ कि रास्ता मंदिर के अंदर से नहीं निकाला जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और एक घंटे से लगा जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें