ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारीअछनेरा
अछनेरा। गांव रायभा में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत के बाद सड़क जाम करने पर दर्ज किए गए केस की वापसी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने नगला लालदास में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना रविवार को भी जारी रहा। लोगों ने बताया कि 20 दिसंबर को आगरा–भरतपुर मार्ग पर जाम के बाद पुलिस ने 18 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और शाम को थाना प्रभारी धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से बात करके उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया। हालांकि धरना दे रहे लोगों ने दर्ज केस वापस लिए जाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।