फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रतिबंधित मीट बेचने आए व्यापारी को ग्रामीणों ने पकड़ा

Tue, 17 Sep 2024 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस में प्रतिबंधित मीट की बिक्री करने आए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बरामद मीट के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 5 किलो मीट के साथ पकड़ा गया आरोपी छिबरामऊ का रहने वाला है।
विज्ञापन

छिबड़ामऊ से मांस बेचने आया व्यापारी को ग्रामीणों ने दबोचा
सोमवार को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस में एक व्यक्ति घर घर जाकर मीट की बिक्री कर रहा था। ग्रामीणों को पता चला कि उक्त व्यक्ति के पास प्रतिबंधित मीट है। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम चांद अली निवासी छिबरामऊ कन्नौज बताया। उसने प्रतिबंधित मीट होने के बारे में जानकारी दी। उसके कब्जे से करीब 5 किलो मीट बरामद हुआ।
ग्रामीणों का कहना है पकड़े जाने से पहले ही वह काफी मीट घर-घर जाकर बेच चुका था। थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि मीट कारोबारी को पकड़ा है। बरामद मीट किसका है, इस बारे में जानकारी के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। देर शाम इस घटना को लेकर इलाहबांस के ग्रामीणों ने मीट खरीदने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें