बरौली अहीर। महुआखेड़ा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर करीब 300 मीटर तक दो से तीन फीट पानी भरा है। ग्रामीण मनोज रावत ने बताया कि जलभराव की समस्या से नाहर सिंह और शिशुपाल सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक परिवारों ने गांव छोड़ दिया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को 5-6 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर रमाडा रिंग रोड से आना-जाना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी जीएस यादव ने बताया कि जलभराव की समस्या संज्ञान में है। इसके निराकरण के लिए नालियों के निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।