फतेहपुर सीकरी। ग्राम नूरपुर में पंचायत भवन पर लगे डॉ. आंबेडकर के चित्र का अनादर किए जाने के मामले में ग्रामीणों में आक्रोश है। अराजकतत्वों ने करीब एक सप्ताह पूर्व चित्र का अनादर किया था। बुधवार की रात भी किसी ने चित्र को खुरच दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस और विकास विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पंचायत भवन के बाहर बने चित्र को भवन के अंदर बनवाया गया। मामले में प्रधान प्रभु दयाल ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भी की है। साथ ही पुलिस को भी अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद