फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जर्जर सड़कें और कच्ची नालियों पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

Tue, 20 May 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल क्षेत्र के कैलाशपुर में विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीण इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पाेर्टल पर भी की है। ग्रामीण उपदेश कुमार, जगदीश, विनोद कुमार, करन, रामबाबू, बलवीर, आर्यन, बंटी, अनुराग, विवेक कुमार, सचिन कुमार, नीतीश कुमार आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव कैलाशपुर विकास कार्यों के लिए तरस रहा है। यह गांव करहल सिरसागंज मार्ग पर बसा है। गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। गलियां कच्ची हैं। वहीं, ग्रामीण सत्यपाल का कहना है कि प्रधान ने गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए हैं। विकास कार्यों के नाम पर पैसे निकाल लिए गए। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पाेर्टल पर भी कर चुके हैं। जिलाधिकारी से गांव के विकास कार्यों की जांच कराए जाने व विकास कार्य कराए जाने की मांग की है। बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि शिकायत मिली थी, जिसकी एडीओ पंचायत से जांच कराई जा रही है। जांच पूर्ण होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें