कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में काली नदी के राजपुर घाट के निकट एक ग्रामीण का पैर पानी लेते समय फिसल गया। ग्रामीण नदी में डूब गया। नदी में ग्रामीण की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। थाना पुलिस मौके पर डटी है। ग्रामीण के परिवार में चीत्कार मचा हुआ है।
हादसे का शिकार ग्रामीण हरिराम(48) निवासी सलेमपुर लाला हुए । वह 11 बजे वह पानी लेने के दौरान हादसे का शिकार हो गये। डूबते ग्रामीण की आवाज सुनकर आस पास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीण गोताखोरों से नदी में तलाश कराई। सायं तक ग्रामीण का पता नहीं चल सका। थाना ढोलना के प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि पानी लेते समय यह हादसा हुआ। ग्रामीण की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। हादसे की खबर सलेमपुर लाला व आस पास के गांव तक पहुंची तो तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पूरे दिन ग्रामीणों का हजूम काली नदी के किनारे लगा रहा।