कासगंज। क्षेत्र के गांव नगला चिंती में बृहस्पतिवार को झोपड़ी की दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आकर ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दीवार गिरने से मौत नगला चिंती निवासी ग्रामीण छोटेलाल (58) की हुई। छोटेलाल गांव में झोपड़ी में रहता था। बुधवार को शाम वह अपनी झोपड़ी से निकल कर जा रहा था। तभी अचानक झोपड़ी की कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई। जिससे वह मलबे में दबकर घायल हो गया। उसकी चीखपुकार और दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों और परिजनों ने दीवार के मलबे को हटाकर उसे बाहर निकाला। परिजन ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र इम्तयाज अली ने बताया कि पिता के शव को गांव ले आए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया है।