फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहाते समय डूबने से ग्रामीण हुआ लापता

Wed, 10 Apr 2024 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट पर देर शांम स्नान करते एक ग्रामीण गंगा में डूब गया। गंगा में डूब जाने से ग्रामीण लापता हो गया। पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर की मदद से उसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कादरगंज पुख्ता निवासी ग्रामीण दुर्वेश(45) गंगा में स्नान करते लापता हुआ। दुर्वेश गंगाघाट पर प्रसाद बेचने का काम करता था। साेमवार की शाम गंगा में स्नान कर रहा था। तभी वह डूब गया, लापता हो गया। ग्रामीण के गंगा में डूबने की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीएससी की फ्लड यूनिट को बुलाई। गोताखोरों ने ग्रामीण को ढूंढने को प्रयास किया। लेकिन उसका कोई पता नही चला। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि पीएसी और स्थानीय गोताखोर ग्रामीण की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें