फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के ग्राम खालिकपुर में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के ही एक बाजरे के खेत में पड़ा मिला। वह खेत पर मजदूरी करने की कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मौत का शिकार मूलचंद्र (35) निवासी ग्राम खालिकपुर सहावर हुआ। वह बुधवार को अपने घर से गांव के ही भोजराज के खेत में मजदूरी करने के लिए जाने की बात कर घर से निकला था। लेकिन वह देर शाम तक घर वापस नहीं आया। उसके घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जानकारी पर अन्य ग्रामीण भी उसकी तलाश में जुट गए। तलाश करते हुए गांव के बाहर एक बाजरे के खेत में उसका शव पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें