फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुटी मशीन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

Tue, 26 Dec 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव धिमरियाई में मशीन से पुआल की कुटी करते समय एक ग्रामीण मशीन में फंसने से घायल हो गया। अस्पताल लाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना उस समय हुई जब काम करते समय उसकी शॉल मशीन में उलझ गई जिससे उसके पैर कट गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।क्षेत्र के ग्राम धिमरियाई निवासी स्वदेश (32) सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे कुटी मशीन से पुआल की कुटी से कर रहा था। तभी अचानक पुआल में उसकी शॉल उलझ गई। इससे वह मशीन की चपेट में आ गया और दोनों पैर कट गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। परिजन उसे पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक स्वदेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुटी मशीन की चपेट में आने से मृतक ग्राम धिमरियाई निवासी स्वदेश के तीन बच्चे हैं। जिनमें बड़ा बेटा अरुण (10), करन (8) एवं अर्जुन (6) है। उसकी मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी आरती का रो-रो कर बुरा हाल था। पति की मौत के बाद उसे बच्चों के पालन-पोषण की भी चिंता सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें