फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Sun, 24 Mar 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव दरियावगंज में ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृत व्यक्ति का दो दिन पूर्व पड़ोसी से विवाद हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


पटियाली के गांव दरियावगंज निवासी राधेश्याम (47) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भतीजे राजेश ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव निवासी अमन से उनका विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान चाचा के शरीर में चोटे आई थी। शनिवार की देर शाम घर पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीण की मौत के बाद गांव के लोग उसके घर पर एकत्रित हो गए।
ग्रामीण के मौत की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ विजय राणा ने बताया कि परिजन की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें