फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ग्रामीण पर घर में घुसकर हमला, गंभीर घायल

Sun, 19 Feb 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा थाने के बहोटा गांव में शनिवार की रात्रि गांव के ही लोगों ने रमनपाल निवासी बहोटा के घर पर हमला कर दिया। इस हमले में रमनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने 6 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शनिवार की रात्रि करीब 8 बजे जब वह अपने घर पर थे तो गांव के ही महाजीत, हरकिशोर, अंशुल, जितेंद्र, संदीप, प्रवीन आदि ग्रामीण के घर में घुस आए। लाठी डंडों से ग्रामीण पर प्रहार कर दिया। जिससे रमनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें