फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राम प्रधानों ने सीखे गांवों को स्वच्छ रखने के गुर

Sat, 03 Aug 2024 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। मॉडल ग्राम पंचायत भुजपुरा में एसबीएम फेस टू के अंतर्गत ठोस व तरल अपशिष्ट एकत्रित करने के लिए बनाए गए आरआरसी सेंटर पर प्रशिक्षकों द्वारा ऑन-साइट प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक सिढ़पुरा के 31 ग्राम पंचायतों के प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक और सफाई कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं जानकारी दी गई। उन्हें गांवों को स्वच्छ व साफ रखने के गुर सिखाए। ताकि जिले की ग्राम पंचायतें साफ व स्वच्छता के मामले में सबसे आगे रहें। मॉडल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र ने प्रशिक्षकों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में मॉडल के रूप में किए गए कार्यों का अवलोकन कराया और उनके बारे में विस्तार से बताया। ताकि अन्य पंचायतें भी अपने यहां इसे कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें