फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामीण पर जानलेवा हमले के मामले में 6 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम अहरौली में एक ग्रामीण पर होली पर्व पर जान लेवा हमला किया गया। मामले में ग्रामीण ने छह आरोपियों के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।ग्राम अहरौली निवासी रजत कुमार 8 मार्च को गांव में अपने मित्रों एवं शुभचिंतकों के घरों पर होली मिलने जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही अमित, अनुपम, सोनू, किशोरीलाल और दो अन्य व्यक्ति मिल गए। उनके द्वारा कहासुनी करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें रजत गंभीर घायल हो गया। आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रजत का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया है। मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बीपी गिरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें