आगरा। लुसाका में खेली जा रही काउंटी लीग के एक रोमांचक मुकाबले में आगरा के विकास सिकरवार ने विनटेक के खिलाफ लोटस क्लब की ओर से खेलते हुए 40 रन की तूफानी पारी खेली। शुरुआती छह ओवर में ही टीम का स्कोर 65 रन तक पहुंच गया। हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए विनटेक की टीम ने 112 रन बनाए थे। जवाब में विकास के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाजों ने संयम बरता और टीम ने 17 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।