बाह: विजय दशमी पर बटेश्वर के बृह्मलाल महाराज का अनूठा श्रृंगार
बाह। विकास के साथ बटेश्वर के ब्रह्मलाल महाराज की शृंगार पूजा के प्रति भक्तों की श्रद्धा बढ़ गई है। विजयादशमी के उपलक्ष्य में मंगलवार की रात ब्रह्मलाल महाराज का आकर्षक शृंगार हुआ। चांदी के आभूषणों से हुए भव्य शृंगार के बाद विशेष पूजा-आरती की गई। इसको देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालु मंदिर परिसर में जमे रहे। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि यह पूजा अयोध्या में राम मंदिर को समर्पित रही। रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने पर बटेश्वर के घाटों पर दीपदान के उत्सव की परंपरा पड़ी है।