फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महीने भर बाद स्कूलों में लौटी रौनक, हाजिरी रही कम

Tue, 23 Jan 2024 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 04,05,06,07
विज्ञापन

-ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, नहीं बना पढ़ाई का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। एक माह के बाद जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त स्कूल खुलने के साथ ही विद्यालयों में रौनक लौटी। हालांकि बच्चों की उपस्थिति कम रही। बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे, उनकी उपस्थिति कम होने से स्कूलों में पढ़ाई का माहौल नहीं बन पाया। कड़ाके की ठंड के चलते जिले के स्कूलों में 24 दिसंबर 2023 को रविवार के अवकाश से ही छुट्टी का माहौल चल रहा है। स्कूलों में 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश रहा। इसके बाद ठंड की वजह से स्कूलों में प्रशासन ने अवकाश कर दिए। 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीत अवकाश शुरू हो गए। 15 जनवरी को मकर संक्रांति की वजह से स्कूल बंद रहे, लेकिन मौसम में ठंड को देखते हुए प्रशासन ने फिर से स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया, 22 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहे। इसके बाद स्कूलों में अवकाश को बढ़ाया नहीं गया, जिससे मंगलवार से विद्यालय खुल गए। मंगलवार को मौसम में काफी ठंड रही, सुबह से ही कोहरा छा गया। जिससे काफी कम बच्चे ही स्कूल में पहुंचे। कंपोजिट विद्यालय देवरी में पंजीकृत 193 बच्चोंं में से 57 बच्चे ही उपस्थित हुए। प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर लाला में पंजीकृत 200 बच्चों में से 111 बच्चे ही स्कूल आए। ऐसी ही स्थिति अधिकांश स्कूलों में रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें