फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंकी पॉक्स के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई

Wed, 11 Sep 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली में मंकी पॉक्स का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने इस बीमारी से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल में एक वार्ड आरक्षित किया गया है। विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी की जाएगी। लक्षण मिलने पर मरीज को वार्ड में आइसोलेट किया जाएगा। विदेश से दिल्ली में लौटे एक व्यक्ति में मंकी पॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हो जाने पर शासन स्तर से जारी किए गए अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी है। शासन से मिले निर्देश के अनुसार जरूरी व्यवस्थाएं शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में एक वार्ड बनाया गया है। इसमें 20 बेड की व्यवस्था की गई है। वार्ड में मच्छरदानी भी लगाई गई है। प्रशासन के माध्यम से विदेश से जिले में लौटने वाले लोगों की निगरानी की जाएगी। उनमें किसी भी तरह के लक्षण मिलते हैं तो जिला अस्पताल में बनाए गए वार्ड में उन्हें आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें