थाना दन्नाहार क्षेत्र में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक प्लॉट निर्माण के दौरान कुछ लोग असलहा लेकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दन्नाहार क्षेत्र में एक मार्ग पर एक प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहां कुछ लोग मौजूद हैं। वहीं कुछ लोग असलहा के साथ मौजूद नजर आ रहे हैं। किसी ने असलहा लिए उक्त लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी विनोद कुमार ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ। एक प्लॉट पर कुछ लोग असलहा के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुआ है। मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।