फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी एंबुलेंस में धक्का लगा रहे राहगीरों का वीडियो वायरल

Sat, 23 Sep 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। सरकारी एंबुलेंस कब कहां जवाब दे जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हो पा रही हैँ। शनिवार को सोशल मीडिया पर सहावर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस में धक्का लगा रहे राहगीरों का वाीडियो वायरल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी हुई एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हो पा रही थी। इसके बाद कुछ लोगों को बुलाकर धक्का लगवाकर उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया गया। ऐसी एंबुलेंस यदि मरीज को ले जा रही है और मार्ग में बंद हो जाए तो मरीज की स्थिति क्या होगी इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एंबुलेंस की ठीक कराया। जिससे मरीजों को दिक्कतें न हों। एंबुलेंस प्रभारी आरएम मनोज शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस में तकनीकी खराबी हो गई थी। जिसके चलते एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हो पा रही थी। जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस को ठीक करा दिया गया है। मरीजों को किसी तरह की कोई दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें