फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जुआ खेलते जुआरियों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सोशल मीडिया पर रविवार को जुआ खेलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में खलबली मचा दी है। करीब 5 सेकंड के इस वीडियो में आधा दर्जन लोग खुलेआम ताश के पत्तों और नोटों की गड्डियों के साथ हार-जीत की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक व्यक्ति ताश के पत्ते फेंक रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति नोटों को समेट रहा है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसे फतेहाबाद क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो किस स्थान का है और कितना पुराना है। शिनाख्त होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें