फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म का बनाया वीडियो

Sat, 10 Feb 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की एक मोहल्ला की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपी युवती का अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। अब उसे जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती की दोस्ती करीब 9 माह पहले फेसबुक के माध्यम से मोहल्ला शिव नगर रामलीला मैदान निवासी व्योम सिंह से हुई थी। इसके बाद व्योम सिंह उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाने लगा। चार 4 दिसंबर 2023 को उसे एसआरपी होटल राधारमन रोड पर ले गया। कमरे में ले जाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की तो वीडियो को वायरल कर देगा। 15 दिसंबर 2023 को एटा बुलाया। ब्लैकमेल कर उसे एक घर ले जाकर यौन शोषण किया। उसे फिर घर पर न बताने के लिए धमकाया। आरोपी के शिकोहाबाद निवासी फूफा ने 29 जनवरी 2024 को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फूफा के साथ उनका पुत्र भी था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी उसके फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें