फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन राज्यों में जीत पीएम के कामकाज पर जनता की मुहर

Tue, 05 Dec 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान राज्यों की जनता ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के देश के प्रति जवाबदेही और कामकाज पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि जीत डाॅ. निषाद मंगलवार को जिले में पहुंचे। यहां लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊस पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही मत्स्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को सीधे तौर पर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के मछुआरों के लिए 39000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जबकि पिछली सरकारों ने 67 वर्षों में केवल 3000 करोड़ रुपये ही आवंटित किए। डाॅ. निषाद ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मछुआ समाज के लिए कटिबद्ध है। पूर्व की कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने मछुआ समाज को एससी आरक्षण के मुद्दे पर गुमराह करने का कार्य किया। जबकि मछुआ आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें